नहर का बंधा टूटा, इलाका जलमग्न

नहर का बंधा टूटा, इलाका जलमग्न

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              क्षेत्र के भुसौड़ी गांव में नहर का बंधा टूटने से  इलाका जलमग्न हो गया। कटाई कर खेत में छोड़ी गई चार बीघे गेहूं की फसल समेत किसानों द्वारा छोड़े गए गेहूं के अवशेष जलमग्न होकर प्रभावित हो उठे। वहीं सूचना के बावजूद जिम्मेदारान कुंभकर्णी निद्रा में सोए हुए हैं।बताया जा रहा है कि उक्त ग्राम सभा में रविवार शाम को ही नहर का उक्त बंधा कमजोर होने की वजह से टूट गया, जिसमें इलाका जलमग्न हो गया।
जिसमें चार बीघे में कई किसानों के खेत में खड़ी और कटी गेहूं की फसल समेत भूसा हेतु छोड़े गए गेहूं के अवशेष जलमग्न होकर प्रभावित हो गये। किसानों का आरोप है कि सूचना के बाद भी जिम्मेदारों ने इसकी कोई सुधि नहीं ली। खबर लिखे जाने तक बंधा दुरूस्त नहीं हो सका। जिसे लेकर किसानों में विभाग के प्रति आक्रोश बना हुआ है। अवर अभियंता सुनील गुप्ता की मानें तो उन्होंने जानकारी न होने की बात कही।
Previous articleमहिला ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
Next articleप्रॉपर्टी के विवाद में दंपति की हत्या, लड्‌डू में दिया गया था जहर, ऑडियो मैसेज से खुलासा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?