महिला ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

महिला ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             क्षेत्र के अतडीहा गांव निवासिनी महिला ने गांव के ही एक परिवार पर गाली गलौज और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने मामले में जांचोपरांत विधिक कार्रवाई करने की बात कही।उक्त गांव निवासिनी वन्दना ऊर्फ नन्दना पत्नी लक्ष्मी शंकर अनुसूचित जाति की एक महिला है।
आरोप है कि रविवार सुबह वह अपने महुआ के पेड़ से महुआ चुन रही थी कि गांव के ही स्वर्ण परिवार के पति पत्नी समेत तीन बेटों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। हमले में पीड़िता के पति के सिर पर गंभीर चोट आई, वहीं पीड़िता का बायां हाथ टूट गया।
दोनों जिला अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे हैं।सोमवार को पीड़िता ने पुत्र और पुत्री का चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।मामले में प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि तहरीर पड़ी है, जांचोपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleऐसा गांव जहां बिजली के एक पोल के लिए हुआ था खूनी संघर्ष, बिछ गई थी 27 लाशें
Next articleनहर का बंधा टूटा, इलाका जलमग्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?