निःशुल्क एक्स-रे एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 75 लोगों की हुई जांच

निःशुल्क एक्स-रे एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 75 लोगों की हुई जांच

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
              प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आरोग्य आयुष्मान केंद्र कनकपुर की ओर से ग्राम सभा समोगरा स्थित पंचायत भवन में निःशुल्क डिजिटल एक्स-रे एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर के जिला समन्वयक सतीश सिंह ने किया।शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं आशा कार्यकर्ताओं को क्षय रोग की जांच और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
एसटीएलएस सुजीत वर्मा तथा वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पिंडरा में ट्रू-नाट मशीन स्थापित होने से अब टीबी जांच रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध हो सकेगी।पहले मरीजों को रिपोर्ट के लिए लगभग 10 दिन तक इंतजार करना पड़ता था।उन्होंने निश्चय पोर्टल पर मरीजों की आभा आईडी लिंक करने का प्रशिक्षण भी दिया।शिविर में कुल 75 लोगों का डिजिटल एक्स-रे और रक्तचाप परीक्षण किया गया।
जांच के दौरान 12 संदिग्ध टीबी रोगी तथा आठ उच्च रक्तचाप के मरीज चिह्नित किए गए।सभी संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच एवं उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा भेजा गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक जगदीश नारायण सिंह,राजेश कुमार,पीरामल फाउंडेशन की संगीता,सोनाली,गौतम,विकास, ईश्वरलाल,अहमद,दीपक कुमार,चंद्रशेखर,कोमल देवी, निधि आदि का सहयोग रहा।
Previous article22 साल बाद जौनपुर के दो फरार कोटेदार गिरफ्तार, 6.29 लाख रुपये के राशन घोटाले का मामला
Next articleकृषि गोष्ठी में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?