निःशुल्क नेत्र शिविर में 126 मरीजों की जांच, मोतियाबिंद के 42 मरीज ऑपरेशन हेतु रवाना
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर की सामाजिक संस्था ज्योत्सना एवं आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत पक्का पोखरा स्थित ज्योत्सना भवन में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई।इस दौरान कुल 126 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया,जिनमें से 42 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित कर निःशुल्क सर्जरी हेतु वाराणसी भेजा गया।

नेत्र चिकित्सक डॉ. नेहा एवं उनकी टीम के गणेश गुप्ता, विजन जांच विशेषज्ञ पारुल व कोमल तथा लैब तकनीशियन किरण ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।संस्था के अध्यक्ष डॉ. एसएल गुप्ता ने बताया कि शिविर अब प्रत्येक माह द्वितीय गुरुवार को आयोजित किया जाएगा,जिसमें मरीजों को लेन्स प्रत्यारोपण,दवा,चश्मा,भोजन,आवास एवं परिवहन जैसी सभी सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाती रहेंगी।

उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से सेवा का लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रेम नारायण जायसवाल ने बताया कि पिछले माह से लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और आगे भी प्रतिमाह जारी रहेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि अगला शिविर 14 मई को इसी स्थान पर आयोजित होगा।इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।

वहीं संस्था के संस्थापक सदस्य व पूर्व विशेष जज विनय कुमार सिंह,निशाकांत जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. प्रेम नारायण जायसवाल ने किया, जबकि सह संयोजक राम निरंजन मौर्य ने मरीजों की देखभाल की जिम्मेदारी निभाई।महामंत्री राजेश सिंह ने अतिथियों, आगंतुकों एवं मरीजों का आभार व्यक्त किया।शिविर में दीपक जायसवाल व राम केदार यादव का विशेष योगदान रहा।
















