पुलिस की मिली भगत से सामूहिक भूमि में निर्माण का आरोप

पुलिस की मिली भगत से सामूहिक भूमि में निर्माण का आरोप

# सीएम पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
                शेखपुर सुतौली गांव में सामूहिक बाग की भूमि पर जबरन पक्का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है।पीड़ित विनोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि उक्त बाग में उनके कुल पांच लोगों का हिस्सा है,लेकिन एक पक्ष द्वारा बिना बंटवारा कराए ही निर्माण कराया जा रहा है।आरोप है कि एसडीएम शाहगंज द्वारा यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी है।आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से यह कार्य कराया जा रहा है।
पीड़ित का कहना है कि शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंचती है तो कुछ समय के लिए निर्माण रुक जाता है, लेकिन पुलिस के जाते ही दोबारा शुरु कर दिया जाता है।पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए तत्काल निर्माण रुकवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि न्यायालय का कोई स्थगन आदेश नहीं है।जिसके चलते काम रोका नहीं जा सकता।
Previous article180 रुपए की जमीन के लिए 47 साल की कानूनी लड़ाई, खर्च हुए 16 लाख रुपये
Next articleनिःशुल्क नेत्र शिविर में 126 मरीजों की जांच, मोतियाबिंद के 42 मरीज ऑपरेशन हेतु रवाना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?