निजी विद्यालय पर फर्जी स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप, जांच की मांग

निजी विद्यालय पर फर्जी स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप,जांच की मांग

सुइथाकला,जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
             तहसील क्षेत्र के एक निजी विद्यालय पर फर्जी स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) जारी करने का आरोप सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।मामले में पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय,कोहड़ा के प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।
पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय,कोहड़ा के प्रधानाध्यापक गिरीश चंद्र यादव का आरोप है कि उनके विद्यालय से कक्षा आठ उत्तीर्ण कर चुके छात्र आर्यन यादव पुत्र राजितराम का दोबारा सुरिश गांव स्थित मां सरस्वती प्राथमिक विद्यालय में नामांकन दर्शाते हुए 26 मार्च 2026 को कक्षा पांच का स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी किया गया है।प्रधानाध्यापक का कहना है कि संबंधित प्रमाण पत्र उनके विद्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है।
उन्होंने शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि उनके विद्यालय के अन्य छात्रों के साथ भी इसी प्रकार की अनियमितता की गई है।उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ल ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है।यदि शिकायत प्राप्त होती है और आरोप सही पाए जाते हैं,तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleरामगढ़ ताल में स्पीड बोट की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित
Next articleदीक्षांत समारोह के दिन एबीवीपी प्रदेश संयोजक को हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप, परिषद ने जताया विरोध
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?