दीक्षांत समारोह के दिन एबीवीपी प्रदेश संयोजक को हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप, परिषद ने जताया विरोध

दीक्षांत समारोह के दिन एबीवीपी प्रदेश संयोजक को हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप, परिषद ने जताया विरोध

जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
                अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया है कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह के दिन परिषद के प्रदेश संयोजक एवं जौनपुर विभाग संयोजक शानू सिंह को उनके जमैथा स्थित आवास पर पुलिस बल तैनात कर हाउस अरेस्ट किया गया।परिषद का कहना है कि यह कार्रवाई उस समय की गई,जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधिवत आमंत्रण पत्र भी भेजा था।
एबीवीपी के अनुसार,शानू सिंह लगातार विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था,छात्र समस्याओं,प्रशासनिक अनियमितताओं और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं।परिषद का आरोप है कि इसी कारण उन्हें कार्यक्रम में जाने से रोकने का प्रयास किया गया। परिषद के बयान के मुताबिक,सुबह करीब नौ बजे एबीवीपी कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन ने हाउस अरेस्ट की कार्रवाई वापस ले ली।
परिषद ने सवाल उठाया कि यदि कुछ घंटों बाद रोक हटानी ही थी,तो सुबह इस प्रकार की कार्रवाई क्यों की गई।एबीवीपी ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा कथित रुप से जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।परिषद ने कहा कि छात्रहित की आवाज को दबाने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।
Previous articleनिजी विद्यालय पर फर्जी स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप, जांच की मांग
Next articleशटडाउन के बाद ट्रांसफार्मर पर चढ़े संविदाकर्मी को लगा करंट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?