नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, एक करोड़ की ठगी का आरोप

नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, एक करोड़ की ठगी का आरोप

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
              विकासनगर इलाके में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कथित एनजीओ के जरिए स्वास्थ्य विभाग में भर्ती का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये वसूले गए।पीड़ितों का कहना है कि“क्षय रोग जागरूकता अभियान”में नियुक्ति के नाम पर 90 हजार से 1.10 लाख रुपये तक लिए गए और फर्जी नियुक्ति पत्र,आईडी कार्ड व ट्रेनिंग कराई गई।
शिकायत के मुताबिक आरोपी पारसनाथ खरवार और उसके साथियों ने विकासनगर स्थित ऑफिस,होटल में ट्रेनिंग और फील्ड जॉइनिंग के नाम पर करीब 100 से 150 लोगों से लगभग एक करोड़ रुपये की ठगी की। मामला तब खुला जब चयनित अभ्यर्थी फील्ड में पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी आदेश से इनकार कर दिया।पीड़ितों का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने फोन बंद कर लिया और जान से मारने की धमकी भी दी।मामले में थाना विकासनगर में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
Previous articleचुनाव ड्यूटी में विवाद, आईएएस अनुराग यादव वेस्ट बंगाल में ऑब्जर्वर पद से हटाए गए
Next articleअवैध रुप से संचालित लक्ष्मी नर्सिंग होम सीज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?