नौका परिचालन में सुरक्षा मानक बेमानी, जिम्मेदार मौन
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
शहर में सुरक्षा को ताक पर रखकर नौका परिचालन हो रहा है, जिसमें सुरक्षा मानक का पालन होना चाहिए, वह यहां नहीं हो पा रहा है। उफान पर पहुंची गोमती नदी में लोग जान हथेली पर रख नौका विहार के साथ सेल्फी व रील बनाने का लुफ्त उठा रहे हैं और जिम्मेदार बेखबर हैं।

आए दिन नौका दुर्घटना के बड़े हादसे लगातार हो रहे हैं। वहीं शहर की गोमती नदी में बिना सेफ्टी जैकेट पहने हुए ओवरलोड नाव पर जान जोखिम में डालकर लोग सैर करते हैं। जबकि एक कारगर कदम ऐसी घटना पर विराम लगाने के लिए काफी है।प्रशासन द्वारा इनके रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। हैरत की बात तो यह है कि इस ओर स्थानीय प्रशासन व पुलिस का ध्यान नहीं जा रहा है।
















