पति के दूसरी शादी रचाने की सूचना पर ससुराल पहुंची पत्नी

पति के दूसरी शादी रचाने की सूचना पर ससुराल पहुंची पत्नी

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
               दहेज के कारण प्रताड़ित कर शादी के पांच महीने बाद घर से निकाल दिए जाने का ससुराल वालों पर आरोप लगाने वाली महिला पति को दूसरी शादी करने की सूचना पर पुलिस के साथ ससुराल में धमक पड़ी।इस दौरान ससुराल वालों से विवाद बढ़ गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर अगले दिन थाने आने की बात कहकर मामला शांत कराया।
अपने मायके जफराबाद थाना क्षेत्र के सैयद अलीपुर गांव से ससुराल पहुंची सुमैया का कहना है कि 20 मई 2022 को उसकी शादी सराय मोहल्ला निवासी नदीम के साथ हुई थी।ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद दहेज को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया जाने लगा।पांच महीने बाद 20 अक्तूबर को उसे घर से निकाल दिया गया,तभी से अपनी वृद्ध माता के साथ मायके में रह रही है।
इस बीच ससुराल वालों ने उसकी कोई खोज खबर नहीं ली,तो भरण पोषण के लिए उसने न्यायालय में एक वाद दाखिल किया।मामला अभी न्यायालय में चल रहा है।
महिला के अनुसार बीते वर्ष 25 मार्च उसे जानकारी मिली कि उसका पति नदीम पहली पत्नी के रहते दूसरा निकाह करने जा है।
मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के नाते उसने 25 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना-पत्र देकर संबंधित थाने की पुलिस से पति के विरुद्ध कार्रवाई कराने की गुहार लगाई।पति को दूसरी शादी करने का साक्ष्य जुटाने देर शाम ससुराल पहुंची महिला ने डायल 112 पर काल करके पुलिस बुलवा लिया।घर में जाकर दूसरी पत्नी का वीडियो बनाने के दौरान विवाद हो गया।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।
Previous articleशॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलकर खाक 
Next articleधूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, शाहगंज में निकला विशाल जुलूस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?