शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलकर खाक 

शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलकर खाक 

बीबीगंज, जौनपुर।
अनूप जायसवाल 
तहलका 24×7
              क्षेत्र के गोड़िला गांव में रविवार को शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई।घटना में करीब तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई।ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार गोड़िला गांव निवासी अमर बहादुर यादव पुत्र दल सिंगार यादव के खेत में रविवार शाम सवा चार बजे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ।तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते फसल को अपनी चपेट में ले लिया।
किसान अमर बहादुर यादव ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को बेहद लापरवाही से बांधा गया है।जिससे हवा चलने पर उनमें स्पार्किंग होती है।इसी लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है।सूचना पर बीबीगंज चौकी प्रभारी रामविलास मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया।हल्का लेखपाल नीतू सिंह ने बताया कि फसल को हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी जाएगी।
Previous articleक्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान की भावुक विदाई
Next articleपति के दूसरी शादी रचाने की सूचना पर ससुराल पहुंची पत्नी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?