पूर्ति अधिकारी ने छापेमारी कर अवैध सिलेंडर किया बरामद
जफराबाद।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के धर्मापुर बाजार स्थित एक दुकान से पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह ने छापेमारी कर सात अवैध सिलेंडर बरामद किए।बरामद किए गए सिलेंडरों को संबंधित कंपनी की एजेंसी में जमा कर दिया गया।
थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव को मुखबिर से सूचना मिली की ऊक्त बाजार के ब्लॉक जाने वाले मोड़ पर एक कास्टमेटिक की दुकान है।

जिसमें अवैध सिलेंडरों को जमा किया गया है।जिसकी कालाबाजारी की जाती है। थाना प्रभारी ने पूर्ति निरीक्षक धर्मापुर अर्चना सिंह को सूचना दी। जिस पर पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सदर जयप्रकाश पांडेय, इंस्पेक्टर क्राइम संजय कुमार सिंह के साथ बोल बम इंटरप्राइजेज नामक कॉस्मेटिक की दुकान पर पहुंचे, वहां से कुल सात अवैध सिलेंडर की बारामदगी की गई। जिसमें 6 सिलेंडर घरेलू व एक सिलेंडर कमर्शियल पाया गया।

पुलिस ने दुकानदार विनोद कुमार को हिरासत में लेते हुए अवैध सिलेंडरों को भी अपने कब्जे में ले लिया।दुकानदार ने सिलेंडर को जमा करने से संबंधित कोई कागज मौके पर नहीं दिखा पाए। इस छापेमारी से बाजार में हड़कंप मच गया।

पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह ने बताया कि उनके द्वारा दी गई तहरीर पर दुकानदार विनोद कुमार निवासी धर्मापुर के विरुद्ध जफराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बरामद गैस सिलेंडर को सम्बंधित कंपनी के नजदीकी एजेंसी पर जमा करवा दिया गया है।

















