जौनपुर : आज के युग में बच्चों को तकनीकी सशक्त बनाना बेहद जरुरी- सुरेंद्र चौधरी
मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नागरिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय जंघई में टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम में पहुंचकर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित किया जिसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम में टेबलेट व स्मार्टफोन छात्र छात्राओं को वितरण के दौरान सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार की यह पहल सराहनीय है। आज के युग में बच्चों को डिजिटल से जोड़ना बेहद जरुरी है। स्मार्ट फोन से बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी ज्ञान बढ़ेगा।


















