पिस्टल सटाकर व्यापारी को जान से मारने की धमकी

पिस्टल सटाकर व्यापारी को जान से मारने की धमकी

# घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जांच में जुटी

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
              फूलपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में व्यापारी को पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
उक्त गांव निवासी शरद कुमार मिश्रा पुत्र भगवान प्रसाद मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार दोपहर वह अपनी खाद-बीज की दुकान पर बैठे थे।
इसी दौरान विक्रमपुर निवासी दो लोग वहां पहुंचे और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। आरोप है कि एक ने पिस्टल सटाकर रुपये मांगते हुए कहा कि पैसा नहीं देने पर जान से मार देंगे।शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गए, जिसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद से शरद कुमार मिश्रा और उनका परिवार भयभीत व दहशत में है।
इस संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। प्रारंभिक तौर पर मामला लेन-देन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleबिजली विभाग के जेई व लाइनमैन को रिश्‍वत लेते एंटी करप्‍शन टीम ने किया दबोचा
Next articleशोक सभा कर एडीओ प्रदीप श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?