शोक सभा कर एडीओ प्रदीप श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
विकास खण्ड शाहगंज सोंधी ब्लॉक परिसर में बुधवार को सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास) प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा का नेतृत्व सहायक विकास अधिकारी प्रमोद सिंह ने किया।
इस दौरान बक्शा ब्लॉक में तैनात एडीओ (ग्राम विकास) प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

53 वर्षीय प्रदीप श्रीवास्तव की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया। वे मूल रुप से काशीराम भवन, हुसैनाबाद जौनपुर के निवासी थे। बुधवार को रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। शोक सभा का संचालन कर रहे एडीओ पंचायत दीपक यादव ने कहा कि एक कर्मठ और मिलनसार सहकर्मी के निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

इसके बाद उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।शोक सभा में संदीप द्विवेदी, सचिव विनोद यादव, जाहिद अली, विजय गौड़, शेखर यादव, संतोष यादव, सुनीता, फिरदौस, रविन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

















