पीयू में प्री-आरडी परेड के लिए चयन शिविर 28 अक्टूबर को… 

पीयू में प्री-आरडी परेड के लिए चयन शिविर 28 अक्टूबर को… 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
             वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के संरक्षकत्व में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के लिए विश्वविद्यालय परिसर में प्री- आरडी परेड 2022 हेतु चयन शिविर का आयोजन 28 अक्तूबर 2022 को किया गया है। जिसमें सभी महाविद्यालयों की इकाइयों से स्वयंसेवक /स्वयंसेविकाओं को प्री-आर.डी. परेड चयन शिविर में शामिल होने के लिए निर्देश दिया गया है।
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक कुमार श्रोती ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय को पत्र जारी करते दिनांक 28 अक्टूबर 2022 को चयन प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में 28 अक्तूबर 2022 को प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय सेवा योजना भवन एवं एकलव्य स्टेडियम, विश्वविद्यालय परिसर में प्री-आर.डी. परेड के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन शिविर का आयोजन किया गया है।
शारीरिक रूप से स्वस्थ वे स्वयंसेवक जिनकी ऊंचाई 165-180 सेंटीमीटर तथा स्वयंसेविका जिनकी ऊंचाई 155-170 सेंटीमीटर हो,सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा गायन,भाषण में दक्ष हों तथा परेड (20 मिनट तक) दौड़ (1.5 किलोमीटर 10 मिनट में ) आदि मापदंड को पूर्ण करते हों प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में स्वयंसेवक/ स्वयंसेविकाओ को सभी मापदंडों से गुजरना होगा। जिन महाविद्यालयों में एक से अधिक इकाईयां है उनके अधिकतम दो स्वयंसेवक (एक छात्र एवं एक छात्रा) को ही प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा, इसका ध्यान रखते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चयन शिविर में स्वयंसेवको का प्रतिभाग सुनिश्चित करन का कष्ट करें।
इस बारे में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव ने बताया कि 28 अक्टूबर 2022 को सुबह 10 बजे शुरू होने वाली चयन शिविर में सभी कालेजों को सूचना दे दी गई है और परिसर में ही चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यहां से चयनित स्वयंसेवक राज्य स्तरीय दस दिवसीय चयन शिविर 12 नवम्बर 2022 से 21 नवम्बर 2022 तक गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय विलासपुर, छत्तीसगढ़ में शामिल होगे।
Previous articleजौनपुर : मुलायम सिंह यादव के निधन से एक युग का हुआ अंत- श्याम सिंह यादव
Next articleगाजीपुर : थाना परिसर मे लगाया गया मेडिकल कैम्प
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?