32.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

जौनपुर : मुलायम सिंह यादव के निधन से एक युग का हुआ अंत- श्याम सिंह यादव

जौनपुर : मुलायम सिंह यादव के निधन से एक युग का हुआ अंत- श्याम सिंह यादव

# नेताजी की श्रद्धांजलि सभा में नम आंखों से अर्पित किया श्रद्धा-सुमन 

खेतासराय।
यूसुफ खान 
तहलका 24×7
             पूर्व रक्षा मंत्री एंव पूर्व मुख्यमंत्री सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर कस्बे में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
शोकसभा को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव देश के जुझारू नेता रहे, उनके संघर्ष का नतीजा है आज उन्हें लोग भूल नहीं पा रहे है। उनकै जाने से एक युग कि अंत हो गया है। दलीय व्यवस्था से ऊपर उठकर सभी का ख़्याल रखा। श्री यादव बुधवार को नगर के दीदारगंज मार्ग पर स्तिथ एक होटल में प्रतिष्ठित समाजसेवी साधू यादव की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे।।
उन्होंने कहा कि मैं उन्हें 1977 से जानता हूँ, नेताजी के निधन पर पूरा देश शोकाकुल रहा है। रक्षामंत्री रहते उनके द्वारा देश हित में लिए कई फ़ैसले लोगों के जेहन में हमेशा बनी रहेगी। अब विरासत को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आगे बढ़ा रहे है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव ने कहा कि अब नेताजी के संकल्पों को आगे बढ़ाना है। उनकी कमी हमेशा बरकरार रहेगी। सपा के वरिष्ठ नेता हाजी सिराजुद्दीन ‘सिराज’ ने कहा कि सपा संरक्षक ने पार्टी को अपने बल बूते सींचा है, उनके निधन की भरपाई बहुत ही मुश्किल है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ जितेंद्र यादव, शिवेंद्र यादव, मदभारत बिंद, रामलगन यादव, त्रिभुवन यादव, सतीश यादव, सुभाष यादव, राजेश सोनकर, बीके राव, राकेश यादव सभासद, प्रधान राकेश राजभर, आलोक यादव समेत भारी संख्या में लोग शामिल रहे। संचालन सपा नेता मो असलम खान ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37432508
Total Visitors
264
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This