पुलिस ने जिला बदर घोषित गो-तस्कर को किया गिरफ्तार
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने जिला बदर घोषित व टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर गौ-तस्कर मो. अलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी रानीमऊ को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी ढढ़वारा क्षेत्र के ग्राम लेदरही से मुखबिर की सूचना पर की गई।

आरोपी को एक माह के लिए जिला बदर घोषित किया गया था, बावजूद इसके वह जनपद में छिपा हुआ था। अलीम पर गोवध निवारण, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, सहित कई गंभीर धाराओं में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उप निरीक्षक मो. तारिक अंसारी, सुभम त्यागी, संदीप सिंह, देवी प्रसाद चौहान आदि शामिल रहे। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

















