पुलिस ने हत्या के मामले का किया पर्दाफाश, दो भाइयों ने की थी हत्या, गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के मामले का किया पर्दाफाश, दो भाइयों ने की थी हत्या, गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
             क्षेत्र के मजडीहा गांव में बीते 8 जून को राजेंद्र चौहान की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। राजेंद्र की हत्या की गई थी। पुलिस ने घटना के आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।मृतक राजेंद्र इन दोनों की मां और पत्नी से लगातार संपर्क में था और फोन से बातचीत करता था। इसी से नाराज होकर दोनों भाइयों ने हत्या की।
बता दें कि 8 जून की सुबह मजडीहा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे राजेंद्र चौहान (55) पुत्र सीताराम का शव मिला था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी।सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट व बिजली के करंट से मौत की पुष्टि हुई थी।
जांच के दौरान पुलिस को इमरानगंज निवासी दो भाइयों तौफीक और आकिब पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपियों के मुताबिक राजेन्द्र का उनके घर पहले से आना जाना था। गांव में चर्चा थी कि राजेंद्र का उनकी मां से अवैध सम्बन्ध है। फिर लोग कहने लगे कि आकिब की पत्नी से भी उसके अवैध सम्बन्ध हैं और वो फोन से राजेन्द्र से बात करती है।
आरोपियों के मुताबिक जब आकिब ने पत्नी का फोन चेक किया तो इसकी पुष्टि हुई। मना करने के बाद भी नहीं मानने पर आकिब ने गुस्से में आकर उसके सिर पर डंडे से वार किया। इससे राजेन्द्र बेहोश होकर गिर गया। फिर उसे करेंट देकर मार डाला। उसके बाद आकिब और उसके भाई  तौफिक ने ई-रिक्शे से ले जाकर शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया।
Previous articleपिंडरा से तहसील तक जगमग होंगे मार्ग : विधायक
Next articleअकेले दम पर त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव लड़ेगी सुभासपा: ओमप्रकाश गाजीपुर। तहलका 24×7 सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर सुभासपा के प्रत्‍याशी लड़ेंगे चुनाव। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अगामी पंचायती चुनाव में जिला पंचायत सदस्‍य, अध्‍यक्ष, क्षेत्र पंचायत सदस्‍य, अध्‍यक्ष आदि सभी पदों पर सुभासपा के प्रत्‍याशी चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए प्रत्‍याशियों के चयन की रणनीति बन रही है, उसी रणनीति के आधार पर पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यूपी में सात परसेंट यादव हैं, 20 प्रतिशत मुसलमान और 20 परसेंट वालों को गुलाम बना रखा है। हमारा संविधान कहता है कि सबको बराबरी का अधिकार है। उन्हें भी पावर मिलना चाहिए।
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?