पिंडरा से तहसील तक जगमग होंगे मार्ग : विधायक

पिंडरा से तहसील तक जगमग होंगे मार्ग : विधायक

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
            क्षेत्र के विकास की तस्वीर बाजारों के विकास से दिखती है। यदि बाजार विकसित होंगे तभी विकास दिखेगा। उक्त बातें गुरुवार को पिंडरा बाजार में बीडीए के सहयोग से 95 लाख रुपए की लागत   लगने वाले सोलर लाइट के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक डा. अवधेश सिंह ने कहा।उन्होंने कहाकि सोलर लाइट पिंडरा बाजार से तहसील गेट तक मार्ग को जगमग करेंगे।
उक्त अवसर बाजार में लाइब्ररी भवन स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहाकि चार वर्ष पूर्व पिंडरा, मंगारी, सिंधोरा, कठिराव व कुआर बाजार में चलना दूभर था आज चमचमाती सड़क लोगों को सुखद अहसास दिला रही हैं। आने वाले समय में कई विकास कार्य दिखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद जायसवाल, संचालन जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, स्वागत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामू गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन रमेश चंद्र जायसवल ने दिया।
इस दौरान बीडीए अपर सचिव गुंडकेश शर्मा, अधिशासी अभियंता सत्य प्रकाश वर्मा, सहायक अभियंता लाला सतीश कुमार सुमन, दिलीप सिंह प्रधान, डॉ. जेपी पाल, वंश नारायन पाठक, अवधेश सिंह, रामाश्रय सिंह, राजन अग्रहरि, संदीप सिंह, सुधांशु जायसवाल, विवेक गुप्ता, अनुज सिंह, अतुल रावत समेत दर्जनों व्यापारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Previous articleसड़क दुर्घटना में युवक घायल, हालत गंभीर
Next articleपुलिस ने हत्या के मामले का किया पर्दाफाश, दो भाइयों ने की थी हत्या, गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?