36.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

प्रतापगढ़ : बारात के लिए निकले युवक का दूसरे दिन तालाब में मिला शव

प्रतापगढ़ : बारात के लिए निकले युवक का दूसरे दिन तालाब में मिला शव

# शव के हाथ-पैर बंधे व तालाब के किनारे खूने के धब्बे देख ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

प्रतापगढ़।
तहलका 24×7
            आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अकारीपुर स्थित तालाब में एक युवक का उतराता हुआ शव देख गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने शव को तालाब से बाहर निकाला।अकारीपुर गांव निवासी अनुराग मिश्रा 22/23 नवंबर की रात बाराते जाने की बात कहकर घर से निकला था। घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए।
तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों ने शनिवार की शाम करीब तीन बजे युवक का शव घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित तालाब में उतराता हुआ देखा। कुछ ही देर में तालाब के किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। तालाब के किनारे खूने के धब्बों के निशान भी मिले जिसे देख ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। हालांकि परिजनों ने अब तक तहरीर नहीं दी है। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस भी मौत का कारण पता लगा रही है।
अकारीपुर गांव के कृष्णदेव मिश्रा का इकलौता बेटा था। अनुराग का शव देखने के बाद माता-पिता सदमे में है। बेटी अंजली की शादी हो चुकी है। अनुराग ही घर की जिम्मेदारी संभालता था। अचानक हादसा होने से परिवार संग पास-पड़ोस के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37133249
Total Visitors
485
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This