प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने की मांग,मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

# 26 मई को समाप्त हो रहा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
             शाहगंज सोंधी ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को प्रधान संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी को सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से समय से पंचायत चुनाव कराए जाने की मांग उठाई गई।प्रधानों ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आगामी 26 मई को समाप्त हो रहा है।
मौजूदा परिस्थितियों में समय पर चुनाव कराए जाने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है,जिससे पंचायतों के कार्य प्रभावित होने की आशंका है।उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत ग्रामीण प्रशासन की महत्वपूर्ण इकाई है।यदि समय पर चुनाव नहीं कराए गए और कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई,तो विकास कार्य पूरी तरह ठप हो सकते हैं।इससे आम जनता को परेशानी होगी और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी असर पड़ेगा।
प्रधानों ने यह भी आशंका जताई कि चुनाव में विलंब होने पर गांव स्तर पर प्रशासनिक शून्यता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।ऐसे में उन्होंने मांग की कि या तो समय से चुनाव कराए जाएं अथवा वर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया जाए।इसके साथ ही अन्य राज्यों की तरह कार्यकाल बढ़ाने की मांग भी की गई।
इस दौरान उपाध्यक्ष परमानंद यादव, संतोष कुमार, ज्ञानचंद्र, प्रधान प्रतिनिधि सेराज अहमद, अयाज अहमद, भीम चंद्र, इस्राइल अहमद, गीता देवी, कमलावती देवी, श्यामा, अनीता, संदीप, मोनिका, उम्मेकुल निशा आदि प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।
Previous articleशाहगंज मंडी में गेहूं खरीद का औचक निरीक्षण, 2163 कुन्तल की हुई खरीद
Next articleनए सत्र में ‘नया सवेरा’ के साथ शिक्षा जागरूकता का संदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?