नए सत्र में ‘नया सवेरा’ के साथ शिक्षा जागरूकता का संदेश
# सर्वोदय इंटर कॉलेज से स्कूल चलो अभियान के तहत निकली रैली
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर “नया सत्र,नया सवेरा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना रहा।प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के समग्र विकास का आधार है,प्रत्येक बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रुप से विद्यालय भेजें,जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के एनसीसी अधिकारी राजेश कुमार यादव एवं विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली।रैली विभिन्न गांवों और विद्यालयों से होते हुए वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज,खेतासराय पहुंचकर सम्पन्न हुई।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा संबंधी नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और बाल शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचने पर प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने रैली का स्वागत किया।इस मौके पर अनिल कुमार सिंह,रेखा यादव,अनिल कुमार यादव,प्रभात कुमार पांडेय, साफिया खान,विभा पांडेय सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

















