प्रबंधक ने लगाया पूर्व प्रधानाचार्य पर गबन का आरोप

प्रबंधक ने लगाया पूर्व प्रधानाचार्य पर गबन का आरोप

# मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर 
तहलका 24×7 
              बाबा भगवानदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ गबन का केस दर्ज कराया गया है। विद्यालय प्रबंधक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
भदैंया क्षेत्र के विकवाजितपुर गांव स्थित बाबा भगवानदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पूर्व में सभापति वर्मा प्रधानाचार्य थे। दो साल पहले वे सेवानिवृत्त हो गए। आरोप है कि उन्होंने विद्यालय की अलमारियों की चाबी तथा अभिलेख गायब कर दिए। अभिलेख नहीं मिलने से छात्रों की मध्याह्न भोजन व्यवस्था, ड्रेस वितरण, छात्रवृत्ति, शुल्क व अध्यापकों के जीपीएफ को लेकर समस्याएं आने लगीं।
प्रभारी प्रधानाचार्य उमापति ने बीएसए को मामले से अवगत कराया। उसके बाद डीएम के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने एक जांच समिति का गठन किया। जांच समिति की मौजूदगी में विद्यालय में गत दो अगस्त को सभी अलमारियों को तोड़ा गया जिसमें मिड-डे मील, शुल्क रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, ड्रेस वितरण अभिलेख, अध्यापकों के जीपीएफ रजिस्टर समेत अन्य कागजात नहीं मिले।
इसकी रिपोर्ट जांच टीम ने बीएसए को सौंप दी। एक अक्तूबर को बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्य को अभिलेखों को गायब करने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था। विद्यालय प्रबंधक गोपालपुर निवासी संजीव वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को पूर्व प्राचार्य सभापति वर्मा के खिलाफ अभिलेखों के हेरफेर व गबन का केस दर्ज किया।
Previous articleएडीओ पंचायत से भिड़ा सफाईकर्मी, बोला.. सस्पेंड से ज्यादा क्या कर सकते हैं? 
Next articleखेल रहे मासूमों के ऊपर भरभराकर ढहा मिट्टी का टीला 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?