खेल रहे मासूमों के ऊपर भरभराकर ढहा मिट्टी का टीला 

खेल रहे मासूमों के ऊपर भरभराकर ढहा मिट्टी का टीला 

# एक मासूम की दर्दनाक मौत, दो मासूमों गम्भीर रूप से घायल 

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर 
तहलका 24×7 
                 गोसाईंगंज क्षेत्र के सरवन गांव में शुक्रवार की सुबह खेल रहे तीन मासूम बच्चों पर मिट्टी का एक टीला भर-भराकर ढह गया। आस-पास मौजूद लोगों ने मलबे को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना पर गांव पहुंचे सीओ हादसे की जांच की।
सरवन चौथाई का पुरवा निवासी श्रीराम का पुत्र नैतिक (10), बेटी संध्या (7) और गांव के सुनील की बेटी नंदिनी (12) शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे घर से कुछ दूर मिट्टी के टीले के पास खेल रहे थे। इसी बीच तीनों बच्चों पर मिट्टी का टीला भर-भराकर ढह गया। तेज आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग भाग कर मिट्टी के टीले के पास पहुंच गए। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर उसके नीचे दबे तीनों बच्चों को बाहर निकाला। आनन-फानन में ग्रामीण बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने संध्या को मृत घोषित कर दिया।
नंदिनी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। नैतिक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर चंद्र प्रकाश पाठक जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर प्रशांत सिंह और एसओ गोसाईंगंज भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
Previous articleप्रबंधक ने लगाया पूर्व प्रधानाचार्य पर गबन का आरोप
Next articleवीभत्स! जीआरपी के सिपाहियों ने चलती ट्रेन से युवक को फेंका नीचे, मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?