प्रेम प्रसंग में युवक ने कनपटी पर गोली मारकर दी जान
अलीगढ़।
तहलका 24×7
क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित चन्द्रसिटी सोसाइटी में हेड कांस्टेबल के बेटे ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार मूलरूप से एटा जनपद के अलीगंज निवासी अनिल कुमार यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात हैं।

वह परिवार के साथ चन्द्रसिटी सोसाइटी में रहते हैं। उनके सबसे छोटे बेटे विशेष कुमार (22) ग्रेजुएशन के बाद कंप्यूटर कोर्स कर रहे थे।पुलिस के मुताबिक अनिल कुमार कमरे में सो रहे थे,जबकि उनकी पत्नी घर के काम में व्यस्त थीं।इसी दौरान बेटा विशेष अपने कमरे में गया और तमंचा कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ बेड पर मिला।

सूचना पर सीओ समेत क्वार्सी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की।पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा कब्जे में लिया।फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। बताया जा रहा है कि युवक की गुन्नौर क्षेत्र की एक युवती से फोन पर बातचीत होती थी और प्रेम प्रसंग के चलते वह मानसिक तनाव में था।पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।


















