फसल में नुकसान की शिकायत पर पड़ोसी ने किशोर को पीटा

फसल में नुकसान की शिकायत पर पड़ोसी ने किशोर को पीटा

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              उदयीपुर दीपी गांव में गत बुधवार को गेहूं की तैयार फसल लोटपोट हो जाने से हुए नुकसान की शिकायत करना एक किशोर को भारी पड़ गया।आरोप है कि इसी गांव निवासी व पड़ोसी काश्तकार एक महिला सहित चार आरोपितों ने किशोर को लात घूंसो और डंडे से पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। उसे उपचार हेतु सीएससी ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
घायल की हालत ठीक होने के बाद शुक्रवार को उसकी मां ने महिला सहित चार आरोपितों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया है।पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।गांव निवासी किरन पाण्डेय का आरोप है कि उसका 16 वर्षीय पुत्र गोविंद खेत में फसल देखने गया था।जहां लोटपोट हुई फसलों को देख उसने इसकी शिकायत बगल अपने खेत में काम कर रहे काश्तकार से की।
इसी बात को लेकर दोनों में नोंकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि काश्तकार की तरफ एक महिला सहित तीन लोग मौके पर आ गये।उक्त लोग किशोर को घेर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे व डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दिए।जिसमें किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
Previous articleचकबंदी कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप, सीएम से जांच कराए जाने की मांग
Next articleबीएसए को कारण बताओ नोटिस, कोर्ट ने मांगा स्पष्टीकरण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?