27.8 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

बरेली : धर्म परिवर्तन कराने के बाद युवती संग सामूहिक दुष्कर्म

बरेली : धर्म परिवर्तन कराने के बाद युवती संग सामूहिक दुष्कर्म

# पीड़िता ने दर्ज कराई पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

बरेली/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
                बरेली के शाही थाना क्षेत्र में धमकाकर धर्म परिवर्तन कराने और फिर भाइयों के साथ मिलकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी। एसएसपी के आदेश पर शौहर समेत छह लोगों के खिलाफ शाही थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
एसएसपी को दिए पत्र में युवती ने बताया कि वह अपने घर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। कस्बे की तरन्नुम और उसकी सहेली गजाला का पार्लर पर आना-जाना था। उनसे उसकी दोस्ती हो गई। एक दिन दोनों बातों में फंसाकर उसे अपने घर ले गईं और कमरे में बंद कर दिया। कमरे में पहले से तरन्नुम का भाई अकलीम उर्फ बाबू कुरैशी मौजूद था। उसने तमंचा दिखाकर धमकाया और दुष्कर्म किया। अकलीम की दो बहनों तरन्नुम और शाहाना ने दुष्कर्म की वीडियो बनाया फिर वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उसका धर्म परिवर्तन कराकर अकलीम से निकाह का दबाव बनाया।
परिवार वाले उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। अकलीम व उसके परिवार की बातों में आकर वह काफी जेवर लेकर अपने घर से इनके साथ चली गई। उससे नकदी-जेवर लेने के बाद अकलीम ने उसे नशे का इंजेक्शन दिया। बेहोशी की हालत में बरेली ले जाकर निकाहनामे पर दस्तखत करा लिए। उसको इलाहाबाद, बनारस, अकबरपुर, अजमेर तथा बिहार ले जाकर रखा। बिहार से यह लोग आगरा ले आए। आगरा में अकलीम के भाई शादाल और बिस्मिल्लाह आए। इन लोगों ने उससे कई बार सामूहिक दुष्कर्म भी किया। फिलहाल वह आगरा में थी, तेईस नवंबर को मौका देखकर चली आई। भीख मांगकर किराये की रकम जुटाई। आरोप लगाया कि उस पर कई बार प्रतिबंधित पशु का मांस खाने का दबाव बनाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर अकलीम कुरैशी, शादाब, बिस्मिल्लाह, तरन्नुम, सहाना व गजाला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37129290
Total Visitors
674
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This