बांदा : गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों की 16 लाख की सम्पत्ति जब्त 

बांदा : गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों की 16 लाख की सम्पत्ति जब्त 

बांदा/लखनऊ। 
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
             बांदा में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 2 तस्करों पर कार्रवाई की है। गुरुवार को एसडीएम पैलानी के नेतृत्व में दोनों तस्करों की करीब 16 लाख की अवैध संपत्ति को जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों तस्कर पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। आरोपी पैलानी थाना के खपतिहा कला के रहने वाले हैं. एसपी ऑफिस से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, कई वर्षों से दोनों तस्कर अवैध रूप से गांजे की तस्करी करते थे. इनके खिलाफ एनडीपीएस के मुकदमे भी दर्ज थे। इसकी जांच पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा की जा रही थी। मादक पदार्थों की तस्करी कर अर्जित की गई करीब 16 लाख की अवैध संपत्ति को जब्त किया गया है।
डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन के निर्देश पर एसडीएम पैलानी लाल सिंह, डीएसपी गवेंद्र पाल गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाकायदा माइक पर एनाउंस करके अवैध संपति को कुर्क कर लिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था। मामले में बांदा के डीएसपी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि पैलानी थाना क्षेत्र के रहने वाले 2 आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थ गांजा आदि की तस्करी करते थे. उनके द्वारा अवैध रूप से कमाई की गई करीब 16 लाख की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है. गैंगेस्टर एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleआगरा : नशे में धुत्त सिपाही ने मचाया उत्पात, वीडियो वायरल 
Next articleलखनऊ : चुनाव आयोग ने भेजा पूर्व मुख्यमंत्री अखिल यादव को नोटिस… 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?