बांदा : बहला-फुसलाकर नाबालिग किशोरी के साथ महीनों तक दुष्कर्म, धर्मांतरण का बनाया दबाव 

बांदा : बहला-फुसलाकर नाबालिग किशोरी के साथ महीनों तक दुष्कर्म, धर्मांतरण का बनाया दबाव 

# पांच महीने बाद दरिंदे के चंगुल से छूटकर घर आई किशोरी ने बताई आपबीती 

बांदा/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
              बांदा में नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने, उसके साथ दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
मामला देहात कोतवाली के एक गांव का है। यहां की रहने वाली नाबालिग किशोरी ने बताया कि जुलाई में एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसने वहां उसके साथ गलत काम किया और साथ ही धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी ने मेरे मोबाइल के सभी नंबर भी डिलीट कर दिए थे और सिमकार्ड भी तोड़ दिया था। बड़ी मुश्किल से पुलिस और परिवारवालों ने मुझे खोजा है। हम पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।

# आंदोलन करने की चेतावनी

वहीं, मामले में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष बेदी ने बताया, “देहात कोतवाली इलाके की रहने वाली नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कुछ लोग ले गए थे। वहां उसके साथ धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. साथ ही हत्या करने की धमकी दी गई.” उन्होंने आरोप लगाया, “प्रशासन ने किशोरी की डॉक्टरी जांच कराने में लापरवाही की है। पुलिस ने अभी तक आरोपियों को बचाने और खुद बचने के अलावा कुछ नहीं किया है।यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो हम आंदोलन करेंगे.”
मामले में बांदा के SP अभिनंदन ने बताया, “लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद ही लड़की को बरामद किया गया है। इसमें आगे की न्यायिक प्रकिया की जा रही है। लड़की का कहना है कि उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया है और प्रलोभन दिया गया है। इस मामले में जांच करने के बाद उचित धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी.”
Previous articleमथुरा : पत्नी की हत्या के मामले में पति व उसके साथी काट रहे थे सजा
Next articleशादियों में व बैंक्वेट हॉल में तेज आवाज डीजे पर रोक 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?