बाहुबली मुख्तार अंसारी गैंगस्टर मामले में भी दोषी, हाईकोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा
# एमपी/एमएलए कोर्ट ने किया था बरी, बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक पर 50 हजार का जुर्माना भी लगा
# वर्ष 1999 में हजरतगंज कोतवाली में दर्ज हुआ था मामला
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने गैंगस्टर एक्ट के तहत 23 साल पुराने एक मामले में भी मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने मुख्तार अंसारी को पांच साल कारावास और पचास हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की एकल पीठ ने यह निर्णय राज्य सरकार की अपील पर पारित किया है। एमपी/एमएलए कोर्ट ने मुख्तार को बरी कर दिया था।



















