बेटे की सगाई में शामिल होने आए पिता की गोली मारकर हत्या

बेटे की सगाई में शामिल होने आए पिता की गोली मारकर हत्या

# घर के बाहर चारपाई पर सोते समय वारदात, सिर और शरीर में मारी गईं कई गोलियां

वाराणसी। 
तहलका 24×7
               चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग स्थित हरिजन बस्ती में एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।मृतक अपने बेटे की आगामी सगाई में शामिल होने के लिए मिर्जापुर से वाराणसी आया था। घटना उस समय हुई जब वह घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था।सुबह परिजनों ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा,जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मृतक की पहचान 60 वर्षीय राजन के रुप में हुई,जो मिर्जापुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र का निवासी बताया गया।
परिजनों के अनुसार राजन की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी मिर्जापुर में रहती है,जबकि दूसरी पत्नी बेनियाबाग क्षेत्र में रहती है।दूसरी पत्नी के पुत्र की 20 जून को सगाई तय है,जिसमें शामिल होने के लिए राजन कुछ दिन पहले ही वाराणसी पहुंचे थे।बताया जाता है कि शनिवार रात भोजन करने के बाद राजन घर के बाहर चारपाई पर सो गए थे।तड़के किसी समय अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और बेहद करीब से उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
सिर और शरीर में कई गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब परिवार के सदस्य जागे।बाहर निकलकर देखा तो राजन चारपाई पर मृत पड़े थे और आसपास खून फैला हुआ था।इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए, हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
Previous articleमाफियाओं का सफाया करना मुझे अच्छा लगता है : मुख्यमंत्री
Next articleपंपिंग सेट चालू करते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत                      
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?