40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

बेमिसाल है मोदी सरकार के 9 साल- अजीत रावत

बेमिसाल है मोदी सरकार के 9 साल- अजीत रावत

# डबल इंजन की सरकार से बह रही विकास की धारा- अजीत रावत

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
           भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जौनपुर की जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजय सरोज के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा और  क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य नंदलाल सरोज उपस्थित रहे।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एंव जिलाध्यक्ष ने सयुक्त रूप से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम आरंभ किया गया।
मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सदर ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज अजीत रावत ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल रहा है। वहीं केंद्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार द्वारा आम जनमानस, किसान, नौजवान आदिवासी, बनवासी सहित सभी वर्ग, जाति के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास के दौर में आगे चल रही है। सरकार की मंशा के अनुरूप हर एक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय है। हर पात्र व्यक्ति को उनका लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के लिए केवल कहने- सुनने की बात नहीं है, बल्कि यह हमारा एक कमिटमेंट है। गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, आदिवासियों को सम्मान और समान अधिकार दिलाना। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का सपना था, हम उन्हीं के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। हमारी सरकार, बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलते हुए, सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
अब एससी वर्ग को भी लगने लगा है कि केंद्र में उनके लिए काम करने वाली सरकार है। अनेकों जन-कल्याणकारी नीतियाँ व योजनायें गरीबों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों एवं शोषित वर्गों के विकास को केंद्र में रख कर बनी। अंत्योदय योजनाओं का अधिकांश लाभ इन्हीं वर्गों को प्राप्त हुआ है।उन्होंने कहा कि जन-धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उजाला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुद्रा योजना जैसी अंत्योदय की योजनाओं से सबसे अधिक लाभ एससी और गरीब वर्ग को ही हुआ है। आदिवासी क्षेत्रों में नए एकलव्य विद्यालय खोले गए हैं। एससी छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में माननीय प्रधानमंत्री जी ने जो कदम उठाये हैं, इसकी जितनी भी सराहना की जाय, कम है।भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सरोज ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व होता है कि भारतीय जनता पार्टी अगर आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुई है तो उसका प्रमुख कारण है कि जातिवाद से जर्जर हो चुके समाज में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपनी स्थापना से लेकर आज तक कभी भी जाति-भेद को स्वीकार नहीं किया और न ही कभी जातिवाद की राजनीति की।
भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही सर्वांगीण विकास की, सामाजिक उत्थान की, देश की महान संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव को स्थापित करने की और राष्ट्र को सशक्त एवं समृद्ध बनाने की राजनीति की। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा जिसमें मुख्य रुप से भीम आर्मी के दीपक सिंह गौतम और मनोज पासवान के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी का दामन दामा।इसके पहले जिला सह संयोजक आईटी अवनीश यादव ने डाटा प्रबंधन के तहत सरल एप्प के बारे में आये हुए कार्यकर्ताओ को विस्तार से बताया और कैसे डाउनलोड होगा और सरल एप्प के अंदर कैसे फीड होगा उसको विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा विजय गौतम ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37257280
Total Visitors
812
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This