सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ता की : डॉ. अवधेश
# बाबतपुर में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन, एमएलसी ने कहा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज में बुधवार को आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधायक डॉक्टर अवधेश सिंह ने कहाकि 11 वर्षों की सरकार की उपलब्धियां को बताईं और कहाकि धारा 370 से लेकर के वक्फ कानून बनाने तक केंद्र सरकार ने एक अभूतपूर्व निर्णय लिया है।

विधायक ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में लॉ एंड ऑर्डर से लेकर आम जनमानस से जुड़ी अनेक उपलब्धियां को बताया।एमएलसी धर्मेंद्र राय ने सक्रिय सदस्यों का आह्वान करते हुए कहाकि सदस्य ही किसी संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारी को समझने के साथ जन-जन से जुड़ना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश दुबे ने कहाकि कार्यकर्ता की बदौलत ही कोई पार्टी सत्ता का सफर तय करती है। इसलिए कार्यकर्ता को पूरे मनोयोग से जुड़ने की जरूरत है।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ने किया।

कार्यक्रम में डॉ.जयप्रकाश दुबे, फौजदार शर्मा, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह बिन्नी, एडवोकेट विनीत सिंह, मण्डल अध्यक्ष आशीष सिंह, अशोक गौतम, बसंत उपाध्याय, सुनील दत्त वर्मा, संदीप सिंह, सन्तोष सिंह, मुन्ना चौबे, अरविंद मिश्रा, अजय पटेल, सर्वेश सिंह, रमेश पटेल, गणेश प्रजापति, गायत्री यादव, रतन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















