पराली जलाने से भड़की आग,11 बीघा में फैली,फसल हुई राख
पिंडरा,वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
फूलपुर थाना क्षेत्र के गजोखर गांव में पराली जलाना एक किसान को भारी पड़ गया।खेत में लगाई गई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी किसानों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी अशोक राय गेहूं की पराली जला रहे थे।इसी दौरान उठी चिंगारी पास के खेतों में जा गिरी,जिससे आग फैल गई।

आग की चपेट में आकर पड़ोसी किसान जितेंद्र राय, उमेश राय,अजीत राय व अवधेश राय की करीब खेल में भूसा बनाने के लिए 11 बीघा में रखे पराली जलकर राख हो गई।आग से पास में स्थित इन्दुप्रताप सिंह के सिंचाई पम्प तक पहुंच गई और पम्प की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और वहां रखी प्लास्टिक की पाइप जलकर खाक हो गई।नुकसान की कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई।सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
















