भागीदारी समाज पार्टी (पी) ने दिया गठबंधन प्रत्याशी जगदीश राय को समर्थन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जफराबाद विधानसभा के गठबंधन प्रत्याशी जगदीश नारायण राय के समर्थन में भागीदारी समाज पार्टी (पी) ने ताल ठोंकी दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचन्द्र प्रजापति ने गठबंधन प्रत्याशी जगदीश नारायण राय के मुख्य चुनाव कार्यालय जगदीशपुर पहुंचकर समर्थन देते हुए कहा कि जगदीश नारायण राय साफ सुथरी छवि के नेता हैं, कैबिनेट मंत्री रहते उनके द्वारा क्षेत्र में काफी विकास कार्य कराये गये थे।



















