भाजपा व कांग्रेस ने जुलूस निकालकर मांगी फांसी की सजा
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
सिंधोरा थाना क्षेत्र के मरुई निवासी अधिवक्ता पुत्र हेमन्त पटेल के हत्या से उपजा आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। एक तरफ कांग्रेस द्वारा कैंडिल मार्च निकाल कर हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई तो दूसरी तरफ वामपंथी दल के लोगों ने राज्यपाल को सम्बोधित पत्रक के माध्यम से हत्या में शामिल लोगो की गिरफ्तारी के साथ फांसी देने की मांग की।

भाकपा माले के लोग जुलूस के रुप में तहसील पहुंचे और राज्यपाल को सम्बोधित पत्रक एसडीएम प्रतिभा मिश्रा देकर कहा कि अधिवक्ता पुत्र की जिस निर्ममता के साथ बुलाकर गोली मारी गई वह अक्षम्य है और इसके लिए हत्या में जो भी लोग शामिल हों उनकी गिरफ्तारी होने के साथ फांसी दी जाय। पत्रक देने वालों में भाकपा माले के जिला सचिव अमरनाथ राजभर, ओमप्रकाश राजभर, गुलाब शर्मा, नन्दाराम शास्त्री, श्यामलाल सिंह, सन्तोष पटेल, जवाहरलाल व बचाऊ समेत अनेक लोग रहे।

वही सायंकाल कांग्रेस पार्टी द्वारा छात्र की हत्या के विरोध में सिंधोरा चौराहे से लेकर मरुई गांव तक कैंडिल मार्च निकाला गया। लोगों ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अभी भी हत्या में शामिल अन्य लोग खुलेआम घूम रहे हैं। केवल एक गिरफ्तारी कर पुलिस मामले को दबाने में जुटी है। मार्च में शामिल लोग हाथ में कैंडिल लिए नारेबाजी करते चल रहे थे। इस दौरान लोगों में आक्रोश दिखा।

डेढ़ किमी तक चले कैंडिल मार्च के दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के पुत्र शांतनु राय, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू राम, शशिकांत मिश्रा, राम सनेही पांडेय, श्याम बाबू सिंह, दीना सिंह, सौरभ सिंह, रतन सेठ, उमाशंकर सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, रिशु सिंह, मुन्नू सिंह, अरविंद पटेल, सावन राजभर, राजदेव राजभर, राजू तिवारी, कमलेश यादव, राजेश साहू, संतोष सिंह, इंद्रेश दुबे समेत अनेक कार्यकर्ता रहे।

















