“भारतीय परम्परा में त्योहारों की महत्ता” पर संगोष्ठी आयोजित

“भारतीय परम्परा में त्योहारों की महत्ता” पर संगोष्ठी आयोजित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               तिलकधारी महाविद्यालय के भारतीय भाषा एवं संस्कृति कला प्रकोष्ठ के अर्न्तगत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में भारत देश की संस्कृति और परम्परा के अन्तगर्त त्योहार किस प्रकार से जीवन को खुशहाली और नई चेतना से भर देते है जैसे बिंदुओं पर परिचर्चा की गई।
छात्रों को अपने भारतीय संस्कृति महत्व को समझाया गया एवं उसे आत्मसात करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सुषमा सिहं, डॉ० रामजीत सिंह, डॉo पूनम सिंह तथा डॉ० छाया सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। जीवन में त्योहारों के सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व को छात्र- छात्राओं ने भी अपने विचारों एवं गीतों के माध्यम से व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशिया परवीन ने किया। डॉ नरेन्द्रदेव पाठक ने आभार व्यक्त किया।
Previous articleईरान : हिजाब के बाद थाने में किशोरी से दुष्कर्म
Next articleमोदीजी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर बढ़ी है भारत की गरिमा- ओमप्रकाश सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?