भारतेंदु हरिश्चंद्र को कहा जाता है नवजागरण का अग्रदूत- इन्द्रमणि कुमार
# राणा प्रताप पीजी कालेज में मनाई गई भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जयंती
सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने अपने समय के अंधकार को पहचाना और एक नये भारत का स्वप्न देखा। उन्होंने हिंदी साहित्य में नई क्रांति की इसलिए उन्हें नवजागरण का अग्रदूत कहा जाता है।’ यह बातें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष इन्द्रमणि कुमार ने कहीं। वे महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा आयोजित भारतेन्दु जयंती को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।



















