जौनपुर : जेसी वीक के शानदार पहले दिन लिंग समानता पर गोष्ठी आयोजित

जौनपुर : जेसी वीक के शानदार पहले दिन लिंग समानता पर गोष्ठी आयोजित

# जेसी शाहगंज संस्कार ने महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
               व्यक्तित्व विकास की अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआई की स्थानीय इकाई जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा जेसी सप्ताह के पहले दिन क्षेत्र के सुरिस गांव स्थित बीडीएस शिक्षण संस्थान में लिंग समानता पर गोष्ठी का आयोजन किया। वहीं पूर्वी कौड़िया मोहल्ला स्थित निहारिका ब्यूटी सैलून पर नगर की तीन उद्यमी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंडल प्रशिक्षक जेसी गुलाम साबिर ने छात्र-छात्राओं को समानता के विषय पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुराने समय में बेटियों को बोझ समझा जाता रहा। उन्हें कमजोर समझ उपेक्षा की जाती रही है। लेकिन शिक्षा और जागरुकता बढ़ने पर जब बेटियों को मौका मिला तो उन्होंने साबित कर दिखाया कि बेटियाँ बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, जरूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन की। गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
वहीं दूसरी ओर निहारिका ब्यूटी सैलून पर आयोजित कार्यक्रम में निधि ज्वैलर्स चूड़ी मोहल्ला की अधिष्ठात्री रीता सोनी, आरडी होम अक्खनसराय की पार्टनर रीता जायसवाल व ब्यूटी सैलून की संचालिका खुशबू जायसवाल को स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सप्ताह चेयरमैन जेसी सरफराज ने आगंतुकों का स्वागत और अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल ने आभार प्रकट किया।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जेसी पंकज सिंह, जेसी एखलाक खान, जेसी मो. शाहिद नईम, हसन मेंहदी, विनायक गुप्ता, मिन्हाज इराकी, विजय सिंह, रज़ा हुसैन, श्रीश गुप्ता, मुराद अली आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : बिजली चेकिंग के दौरान विद्युतकर्मी को पीटा, तीन भाइयों पर केस दर्ज
Next articleभारतेंदु हरिश्चंद्र को कहा जाता है नवजागरण का अग्रदूत- इन्द्रमणि कुमार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?