मंदिर की भूमि से पेड़ कटान का आरोप,ग्रामीणों ने की शिकायत
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
पिलकिछा गांव के कोकना मजरा स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर की भूमि पर पेड़ों की कटाई का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर परिसर में वर्षों पुराने पेड़ बिना प्रशासनिक अनुमति के काटे गए हैं।इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ ही ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं।

मंदिर गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने जेसीबी व अन्य संसाधनों की मदद से पेड़ों की कटाई कराई।विरोध करने पर ग्रामीणों को डराने-धमकाने का भी प्रयास किया गया,जिससे गांव में तनाव का माहौल है।ग्राम प्रधान समेत दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा मंदिर की भूमि को अतिक्रमण और अवैध कटान से सुरक्षित रखने की मांग की गई है।

















