मदरसा बोर्ड के चेयरमैन बोले.. सर्वे को लेकर ओवैसी बंधु कर रहे सियासत
# योगी आदित्यनाथ सरकार की नीयत साफ, सर्वे में करें सहयोग
वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
मदरसों के सर्वे की प्रक्रिया एक सामान्य प्रक्रिया है। इसमें मुस्लिम समाज के लोगों को सहयोग करना चाहिए। ये बातें शुक्रवार को उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने मदरसों के सर्वे को लेकर ओवैसी बंधुओं द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि हैदराबाद के ओवैसी बंधु बड़े और खानदानी लोग है। उनके बच्चे विदेशों में जाकर शिक्षा ग्रहण करते हैं।मुस्लिम समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे बेहतर शिक्षा ग्रहण न कर सकें, इसके लिए ऐसे लोग सियासत कर रहे हैं।

















