मनबढ़ युवकों ने पिकअप चालक से की मारपीट, वाहन में की तोड़फोड़

मनबढ़ युवकों ने पिकअप चालक से की मारपीट,वाहन में की तोड़फोड़

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
              प्रयागराज शाहगंज राजमार्ग स्थित बनुआडीह बाजार में शनिवार की देर रात पिकअप चालक के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है।पीड़ित दीपक मिश्रा निवासी जिला अंबेडकर नगर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि देर रात वह बारात से डीजे लेकर घर लौट रहे थे।जैसे ही वह वनुवाडीह गांव के पास पहुंचे,तभी छह अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली।
आरोप है कि बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।बीच-बचाव करने आए डीजे मालिक मनीष उपाध्याय को भी पीटा गया।हमले में दोनों को चोटें आईं,जबकि पिकअप वाहन में भी तोड़फोड़ की गई।जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह अज्ञात आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Previous articleतेज डीजे बना जानलेवा: शोर से बढ़ रहा खतरा, उठे सवाल
Next articleमनीष सिंह हत्याकांड: फरार आरोपितों को शरण देने वाले 5 गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?