मनीष सिंह हत्याकांड: फरार आरोपितों को शरण देने वाले 5 गिरफ्तार

मनीष सिंह हत्याकांड: फरार आरोपितों को शरण देने वाले 5 गिरफ्तार

# आरोपितों को छिपाने और मदद करने का आरोप,सभी जेल भेजे गए

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
              फूलपुर पुलिस ने मनीष सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपितों को शरण देने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी जघन्य अपराध में शामिल अभियुक्तों को छिपाने,उन्हें संसाधन उपलब्ध कराने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ में सहयोग कर रहे थे।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार को घमहापुर के पास कार्रवाई करते हुए आरोपितों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपितों में जौनपुर जनपद के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी किशन कुमार (35) और आशीष कुमार (23),फूलपुर के समोगरा निवासी अजय कुमार (30) शिवमोहन राजभर (22) तथा चोलापुर थाना क्षेत्र के रैचनपुर निवासी प्रदीप भारद्वाज (23) शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक,सभी आरोपितों ने जानबूझकर मुख्य अभियुक्तों को संरक्षण दिया और उन्हें कानून से बचाने में मदद की।
सभी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा,रितेश कुमार,राजित राम यादव सहित थाना फूलपुर के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित अन्य पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Previous articleमनबढ़ युवकों ने पिकअप चालक से की मारपीट, वाहन में की तोड़फोड़
Next articleजन्मोत्सव को बनाया सेवा का पर्व, वृद्धाश्रम में बिताया दिन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?