महर्षि कश्यप गुहराज निषाद की मनायी गई जयंती
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
विकास खण्ड के दिपाईपुर ग्राम सभा में शनिवार को आईटी सेल निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय निषाद के नेतृत्व में महर्षि कश्यप गुहराज निषाद की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गई। इस दौरान महर्षि की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया गया और लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप की मूर्ति पर जिलाध्यक्ष अजय निषाद द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात पूजन अर्चन कर आरती की गई और लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान वीआईपी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष मनोज निषाद ने समाज के लोगों को महर्षि कश्यप के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। इस दौरान सुरेन्द्र निषाद, पंकज निषाद समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

















