महिला दिवस पर सम्मानित हुईं पुष्पा सोनकर
शाहगंज, जौनपुर।
सौरभ आर्य
तहलका 24×7
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय सबरहद की अध्यापिका पुष्पा सोनकर को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। आईएएस इशिता किशोर और बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कंपोजिट विद्यालय सबरहद के प्रधानाचार्य और स्टेट अवॉर्डी अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मीना मंच के तहत बालिका शिक्षा और उत्थान के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में बालिका शिक्षा पर बेहतर काम करने वाली जिले की 44 शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुरस्कृत किया गया। शिक्षिका पुष्पा सोनकर को भी इसी के तहत पुरस्कार मिला। उन्होंने बताया कि शाहगंज ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय उड़ली की शिक्षिका पूजा सोनकर को भी पुरस्कार मिला।
















