मां शारदा मैहर देवी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती

मां शारदा मैहर देवी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                श्री मां शारदा शक्तिपीठ प्रांगण के प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से भगवान बजरंगबली का भव्य श्रृंगार के पश्चात हरि कीर्तन का जाप प्रारंभ हुआ। जो देर रात तक चलता रहा।हरि कीर्तन में भाग लेने वाले रमेश चंद्र दुबे, श्रवण कुमार शुक्ला, राकेश कुमार दुबे, गुल्लू, हवलदार ने संगीतमयी भजन से वातावरण राममय कर दिया। जिसमें “हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्णकृष्ण हरे हरे” के महामंत्र द्वारा पूरा मंदिर परिसर गूंजमान हो गया।
मंदिर परिसर में भारी संख्या में भक्तों ने राम भक्त हनुमान के दर्शन हेतु प्रातः काल से देर रात तक आते रहे। पवनपुत्र अंजनी के लाल राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव रात्रि 8:00 बजे मनाया गया। जिसमें भगवान बजरंगबली की श्रृंगार आरती मंदिर के वरिष्ठ पुजारी रामचंद्र दास जी ने विधिवत पूर्वक किया। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए कढ़ी चावल प्रसाद दिन भर बांटे गए, इसका संचालन मंदिर प्रबंध कारिणी ट्रस्ट द्वारा किया गया। हनुमान जयंती प्रतिवर्ष दीपावली के 1 दिन पहले मनाया जाता है इसे छोटी दीपावली बोलते हैं इस अवसर पर प्रबंधक आशुतोष जायसवाल, कलाविद एवं ट्रस्टी रविकांत जायसवाल, रोहित जायसवाल, सुशील जायसवाल देवी पुजारी ओमप्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : दीपावली पर सेंट जेवियर्स स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित
Next articleजौनपुर : दबंगों ने मां-बेटी एंव पुत्र को पीटकर घायल, मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?