मिडकॉन में जेसीआई सिटी ने 42 अवार्ड जीतकर रचा इतिहास
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
जेसीआई शाहगंज सिटी ने जेसीआई इंडिया मंडल तीन के मिड ईयर कॉन्फ्रेंस में 42 अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जेसीआई शाहगंज सिटी का बोलबाला रहा। टीम को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी के हाथों पुरस्कार प्राप्त हुआ।

अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि रांची में आयोजित जोहार मिडकॉन (मिड ईयर कॉन्फ्रेंस) में मंडल तीन के सभी अध्यायों को इस कार्यकाल में अभी तक के प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। मंडल तीन के रीजन बी में सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, सर्वश्रेष्ठ सचिव, सर्वश्रेष्ठ जेसी सदस्य के साथ प्रबंधन, प्रशिक्षण, वृद्धि एवं विस्तार, बिजनेस, कम्युनिटी डेवलपमेंट और पीआर एंड मार्केटिंग से जुड़े सभी वर्गों में अध्याय सर्वश्रेष्ठ रहा। दक्षिण भारतीय परिधान में सजी जेसीआई शाहगंज सिटी टीम को वन एलओ वन कलर, पोस्टर प्रतियोगिता और सेल्फी प्रतियोगिता के विजेता का पुरस्कार भी मिला।

कॉन्फ्रेंस में पूर्व अध्यक्ष सौरभ सेठ, राष्ट्रीय समन्वयक अविनाश जायसवाल, मंडल निदेशक निर्भय जायसवाल, आदित्य गुप्ता, अमृता जायसवाल, रौनक मोदनवाल, आयुष्मान अग्रहरि, आयुष अग्रहरि, ख्याति, रक्षा और काव्या ने शिरकत की।

















