सिपाही की मोटरसाइकिल चोरी
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित सहज जन सेवा केन्द्र से पैसा निकालने सिपाही की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। बाइक नदारत देख जहां वह अवाक रह गया।क्षेत्र के बुमकहां गांव निवासी सिपाही पुत्र ईश्वरदीन मोटरसाइकिल से सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित यूपी बड़ौदा बैंक के बगल सहज जन सेवा केन्द्र पर पैसा निकालने गया था।

केंद्र के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर पैसा निकालने केन्द्र के अंदर गया। वापस वाहन के पास पहुंचा तो वह नदारद थी। इधर-उधर खोजबीन के बाद वह पुलिस की शरण में गया, जहां मामले में कोई ठोस हल नहीं निकला।

थक हार कर भुक्तभोगी कागजी कोरम पूरा करते हुए मामले को पुलिस के हवाले कर भारी मन से घर वापस लौट गया।इस बाबत जानकारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
















