मैनपुरी : जन-जन ने ठाना है डिंपल यादव को जिताना है- डॉ सूर्यभान 

मैनपुरी : जन-जन ने ठाना है डिंपल यादव को जिताना है- डॉ सूर्यभान

मैनपुरी/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
           मैनपुरी उपचुनाव में मैनपुरी के शहरी क्षेत्र में विभिन्न जिलों के लोग पहुँच कर सपा की प्रत्याशी डिम्पल यादव के पक्ष में लोगो से वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में जौनपुर से डॉ सूर्यभान यादव, लवकुश मौर्य ने घर-घर जनसम्पर्क कर डिम्पल यादव को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान सपाईयों द्वारा लगाए गए नारे “जन-जन ने ठाना है डिंपल यादव को जिताना है” से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी महिला सभा चित्रलेखा सिंह, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी महिला सभा रेनू बाला सिंह, पूर्व एमएलसी असीम यादव, जौनपुर सदर के पूर्व विधायक अरशद खान समेत तमाम सपा नेताओं ने घर-घर जनसंपर्क कर डिम्पल यादव के लिये जनता से वोट मांगा।
Previous articleवाराणसी : भाजपा नेता से उलझना पड़ा भारी, थानाध्यक्ष व एसआई हुए सस्पेंड 
Next articleसुल्तानपुर : भारतीय संविधान पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए है कटिबद्ध
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?